Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डथल डीडीहाट सड़क में कार दुर्घटनाग्रस्त एसआई और हेड कांस्टेबल की मौत

थल डीडीहाट सड़क में कार दुर्घटनाग्रस्त एसआई और हेड कांस्टेबल की मौत

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एसएसबी के एएसआई और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। कार संख्या यूके 07डीटी 4557 रविवार रात डीडीहाट-थल सड़क पर लालघाटी कूड़ाघर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11वीं बटालियन डीडीहाट में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत (46) पुत्र मोहन चंद्र निवासी भाटीगांव बेड़ीनाग और हेड कांस्टेबल एमटी वीर सिंह (46) पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कॉलोनी तुनवाला, रायपुर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना डीडीहाट पुलिस और एसएसबी की टीम सोमवार सुबह सात बजे मौके पर पहुंची। जवानों ने दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एसएचओ हिमांशु पंत ने शवों का डीडीहाट मोर्चरी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों जवान पांखू में अपने दोस्त के घर हुई पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे। डीडीहाट से लगभग 15 किमी पहले कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे से दोनों जवानों के परिजन गहरे सदमे में हैं। एसएसबी 11वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments