Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधनफरती भाषण देने के मामले में महंत के खिलाफ मामला दर्ज

नफरती भाषण देने के मामले में महंत के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। नफरती भाषण देने के मामले में शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह भाषण महंत ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नफरती भाषण देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वतरू संज्ञान लिया और जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी का है।वह पिछले दिनों प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी किसी भी पोस्ट जो कि धर्म, जाति, क्षेत्र के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है, को वायरल न करें। पुलिस लगातार ऐसी पोस्ट की निगरानी कर रही है। ऐसे में इस तरह की पोस्ट को वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments