Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपरिवहन निगम मुख्यालय पहुंचा डीजल के खेल का मामला

परिवहन निगम मुख्यालय पहुंचा डीजल के खेल का मामला

रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो की बसों में डीजल भरवाने के नाम पर चल रहे खेल के मामला सुर्खियां बनने के बाद अब एआरएम हरकत में आए हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चालक से भी शिकायत के संबंध में साक्ष्य मांगे जाएंगे। उधर, मुख्य चालक ने डीजल प्रकरण का शिकायती पत्र परिवहन निगम के मुख्यालय को भेजा है। बुधवार को रोडवेज के मुख्य चालक हरभजन सिंह ने कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपते हुए पेट्रोल पंप परिसर से बसों का डीजल चोरी होने का आरोप लगाया था। उसने विरोध करने पर निगम के एक कर्मचारी पर गालीगलौज और धमकाने का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि एआरएम को मामले से अवगत कराया गया और संबंधित साक्ष्य भी भेजे गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्यालय को भी एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि पेट्रोल पंप में जहां पर निगम कर्मी बैठते हैं, वहां से 20-20 लीटर के भरे दो गेलन मिले हैं। इसके अलावा बस से डीजल निकालने वाला पाइप भी वहां मिला है। उन्होंने डीजल चोरी का ठीकरा कुछ कर्मचारी और अधिकारियों पर फोड़ा है। उनका आरोप है कि कुछ लोग उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एआरम महेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच निगम के ही एक सक्षम स्टाफ से कराई जाएगी। जांच के दौरान मुख्य चालक से शिकायत को लेकर साक्ष्य मांगे जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments