Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार धनराशि हुई दोगुना

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की नकद पुरस्कार धनराशि हुई दोगुना

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही उत्तराखंड सरकार, राज्य के खिलाड़ियों को पदक तालिका में लाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी और आज उसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मौजूदा प्रावधान में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने पर 06 लाख, रजत पदक लाने पर 04 लाख, कांस्य पदक लाने पर 03 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर स्वर्ण पदक लाने पर 12 लाख, रजत पदक लाने पर 08 लाख, कांस्य पदक लाने पर 06 लाख रुपये की पुरस्कार राशि कर दी गयी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शासना देश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं और प्रोत्साहन धनराशि को बढ़ा कर खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों समेत ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और जिससे प्रदेश के खिलाड़ी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मेडल धनराशि को दोगुना करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments