Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसितंबर में शुरू हो सकती है जनगणना, कार्ययोजना बनाने के निदेश, कोविड...

सितंबर में शुरू हो सकती है जनगणना, कार्ययोजना बनाने के निदेश, कोविड की वजह से दो साल से है अटकी

प्रदेश में जनगणना का काम सितंबर से शुरू हो सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की। अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी। मगर कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। मंत्री ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित यिका जाए। इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत जनगणना की कार्ययोजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाए। सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments