Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशैमफोर्ड-नोजगे पब्लिक स्कूल के मध्य होगा फाइनल

शैमफोर्ड-नोजगे पब्लिक स्कूल के मध्य होगा फाइनल

काशीपुर। शैमफोर्ड विद्यालय में अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में चौथे दिन बालक-बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग में शैमफोर्ड विद्यालय, नोजगे पब्लिक स्कूल के मध्य और बालिका वर्ग में शाइनिंग स्टार, दशमेश स्कूल के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को बालक-बालिका के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। शैमफोर्ड विद्यालय खेल मैदान में बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच सेंट मेरी जोसफ पब्लिक स्कूल पीरुमदारा और नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के मध्य खेला गया। नोजगे पब्लिक स्कूल में 5-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच तरन रावत चुने गए।
दूसरा सेमीफाइनल शैमफोर्ड विद्यालय प्रतापपुर व छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के मध्य खेला गया। शैमफोर्ड ने 3-0 से विजय हासिल की। मैन ऑफ द मैच आयुष रावत रहे। शैमफोर्ड विद्यालय ने फाइनल में प्रवेश किया। पांच नवंबर को शैमफोर्ड विद्यालय व नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। शैमफोर्ड विद्यालय प्रतापपुर में बालिकाओं के सेमीफाइनल मुकाबले के पहले मैच में शैमफोर्ड विद्यालय व शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल पीरूमदारा के बीच खेला गया। शाइनंग स्टार पब्लिक स्कूल ने 1-1 से बराबरी की। पेनाल्टी शूट आउट में 3-1 से शाइनिंग स्टार विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच जसमीत को दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल समर स्टडी हॉल कुंडेश्वरी व दशमेश पब्लिक स्कूल बाजपुर के मध्य खेला गया। दशमेश की टीम 1-0 से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच का खिताब दीपमाला को मिला। फाइनल मैच शाइनिंग स्टार व दशमेश स्कूल के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर विद्यालय संरक्षक डॉ. विनीत सिंघल, प्रधानाचार्य डॉ. आरएस तिवारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments