Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडचंपावत में विज्ञान को मिलेगा नया आयाम: सीएम धामी ने निर्माणाधीन साइंस...

चंपावत में विज्ञान को मिलेगा नया आयाम: सीएम धामी ने निर्माणाधीन साइंस सेंटर का किया निरीक्षण

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चंपावत के गौड़ी रोड पर निर्माणाधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परियोजना को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सेंटर आने वाले समय में चंपावत की नई वैज्ञानिक पहचान बनेगा और यहां से निकलने वाले बाल वैज्ञानिक देश और दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चंपावत में बन रहा यह साइंस सेंटर बच्चों और युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेगा तथा उन्हें नई तकनीकों और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान से जुड़ी जानकारियां और प्रयोगात्मक शिक्षा का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि साइंस सेंटर का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 55.52 करोड़ रुपये है। वर्तमान में परियोजना का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि चंपावत जिले में शिक्षा, विज्ञान और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। साइंस सेंटर बनने के बाद यह न केवल स्थानीय विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले छात्रों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र भविष्य में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में नवाचार और अनुसंधान की भावना को भी मजबूत करेगा, जिससे चंपावत आने वाले वर्षों में विज्ञान और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments