देहरादून। आगामी Chardham Yatra 2026 को ध्यान में रखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय समिति की आगामी बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।
हर साल लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। सामान्य दर्शन के लिए शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजा के लिए बीकेटीसी द्वारा अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क तय किया गया है।
केदारनाथ धाम में वर्तमान शुल्क
-
रुद्राभिषेक पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹7,200
-
अभिषेक पूजा – ₹9,500
-
लघु रुद्राभिषेक पूजा – ₹6,100
-
षोडशोपचार पूजा – ₹5,500
-
अष्टोपचार पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹950
-
पूरे दिन की पूजा – ₹28,600
बदरीनाथ धाम में वर्तमान शुल्क
-
महाभिषेक पूजा – प्रति यात्री ₹4,700
-
अभिषेक पूजा – ₹4,500
-
पूरे दिन की पूजा – ₹12,000
-
श्रीमद्भागवत पाठ – ₹51,000
सूत्रों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से इन शुल्कों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती संख्या और व्यवस्थाओं की आवश्यकता को देखते हुए अब शुल्क बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद नए शुल्क Chardham Yatra 2026 से लागू किए जा सकते हैं। समिति का कहना है कि यह कदम बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक है।