Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग गणना...

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग गणना के बाद घोषित हुआ शुभ मुहूर्त

चमोली। पंचांग पूजा और विधिवत गणना के बाद चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। मंदिर के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह घोषणा शुक्रवार को गोपीनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत की गई।

पपड़ियाणा गांव के पंडित दिनेश चंद्र थपलियाल ने सुबह नौ बजे पंचांग पूजा एवं गणना संपन्न कराते हुए बताया कि 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधिवत खोले जाएंगे।

मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट के अनुसार, 15 मई (ज्येष्ठ संक्रांति) को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को 15 और 16 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में विराजमान रखा जाएगा।

17 मई को प्रातः आठ बजे उत्सव डोली ल्वींठी खर्क के लिए प्रस्थान करेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 18 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना होकर दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर पहुंचेगी। निर्धारित शुभ मुहूर्त 12:57 बजे कपाट खोलकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बढ़ गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन यात्रा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments