Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसस्ते गल्ले की दुकान में लगी आग, राशन सहित अन्य सामान जला

सस्ते गल्ले की दुकान में लगी आग, राशन सहित अन्य सामान जला

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के चामी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की एक दुकान में आग लगने से राशन, लैपटॉप और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। धौलादेवी के चामी गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में बीते शुक्रवार की रात को अचानक आग लग गई। रात भर दुकान के भीतर रखा राशन व अन्य सामग्री जलती रही। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान के भीतर से धुंआ उठता देख घटना की जानकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दिवान सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे सस्ता गल्ला विक्रेता ने दुकान खोलकर देखा तो वहां रखा सारा राशन, लैपटॉप और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित दिवान सिंह ने बताया कि घटना में उसे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसआई मीना आर्या ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना की वजह शॉर्टसर्किट लग रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments