Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेशभर में मौसम साफ, निर्माण कार्यों का जायजा लेने हेमकुंड साहिब पहुंचे...

प्रदेशभर में मौसम साफ, निर्माण कार्यों का जायजा लेने हेमकुंड साहिब पहुंचे मुख्य सचिव एसएस संधु

उत्तराखंड में बारिश थमने के बाद आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ बना हुआ है। गंगोत्री हाई हेल्गू गाड़ में यातायात खोल दिया गया है। जबकि यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास अभी भी बंद है। वहीं, मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेलीकॉप्टर से सुबह पौने आठ बजे हेमकुंड साहिब पहुंचे। यहां वे यात्रा मार्ग पर शुलभ शौचालय, रेलिंग, निर्माणाधीन हेलीपैड के साथ ही अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साढ़े दस बजे तक हेमकुंड साहिब मार्ग का निरीक्षण करने के बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के भ्रमण पर भी जाएंगे। मुख्य सचिव के साथ चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना भी मौजूद रहेंगे।
अटलाकुड़ी में रेस्क्यू हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर लेंडिंग का ट्रॉयल सफल
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर अटलाकुड़ी में निर्मित रेस्क्यू हेलीपेड पर सोमवार को हेलीकॉप्टर लेंडिंग का ट्रायल सफल रहा। मंगलवार को मुख्य सचिव एसएस संधु हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। हेमकुंड साहिब के 15 किलोमीटर पैदल रास्ते पर हेमकुंड साहिब के समीप अटलाकुड़ी पर लोनिवि की ओर से हेलीपेड का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण पर शासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा था। सोमवार को हेलीकॉप्टर ने हेमकुंड के रेस्क्यू हेलीपेड पर लेंडिंग के तौर पर गोविंदघाट और कांजिला हेलीपेड से करीब चार बार लेंडिंग की। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सफल ट्रायल होने की पुष्टि की।
हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के पास निर्मित हेलीपेड सिर्फ रेस्क्यू के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस हेलीपेड का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments