Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedमुख्य सचिव ने हरिद्वार का भ्रमण किया

मुख्य सचिव ने हरिद्वार का भ्रमण किया

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु रविवार को हरिद्वार का औचक भ्रमण करते हुए डामकोठी पहुंचे। जहां जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य सचिव लोक सेवा आयोग कार्यालय के परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन तथा लोक सेवा आयोग परिसर स्थित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दिनों में रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर काउंटर बनाने के दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने लोक सेवा आयोग भवन में लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार तथा लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में मुख्य सचिव ने लोक सेवा आयोग के चयरमैन डॉ राकेश कुमार ने लोक सेवा आयोग में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments