Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगोर्खाली सुधार सभा की क्लेमेनटाउन शाखा ने बांटी छात्रवृतियां

गोर्खाली सुधार सभा की क्लेमेनटाउन शाखा ने बांटी छात्रवृतियां

गोर्खाली सुधार सभा की क्लेमेनटाउन शाखा का वार्षिक अधिवेशन दुर्गा मंदिर परिसर में शाखा अध्यक्ष अप्रा.कैप्टन डीएस भंडारी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें अनेक मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियां बांटी गई। शाखा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, प्रबंधक प्रभा शाह का स्वागत किया। शाखा के विगत वर्ष के कार्य का लेखा जोखा रखा गया। सीकेराई, आईएस शाही, एमएस राना, यमु राना ने अपने विचार रखे। गोर्खाली सुधार सभा अध्‍यक्ष पदम सिंह ने शाखा के मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की। जिसमें अभय थापा, चाहत थापा, मेहुल शर्मा, स्मृति थापा, अश्विनी गौतम, कनन राना, अक्षत भंडारी, अमिषा थापा, आनंदिका खड़का, स्पर्श सुब्बा, रिजुल राई, ज्योति मगर, निकिता क्षेत्री शामिल थे। वहीं बुजुर्गों को सम्मान में मन कुमारी थापा(80 वर्षीय), दिल राम थापा(82 वर्षीय)को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसके राई, छाया भंडारी, शाखा के वरिष्ठ महानुभाव, मातृशक्तियां, युवाजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments