Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखण्डराजपुर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

राजपुर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान के तहत रविवार को नगर निगम के राजपुर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद उर्मिला थापा के साथ क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक स्थल की सफाई की। मेयर गामा ने सभी लोगों से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नगर निगम के समस्त वार्डों में शनिवार और रविवार को विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान शाश्वत उनियाल, सफाई इंस्पेक्टर मनीश दरियाल, राजबीर सिंह चौहान व नगर निगम के अन्य कर्मचारी स्थानीय लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments