Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण के लिए ISRO टीम को...

सीएम धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण के लिए ISRO टीम को दी बधाई

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने PSLV-C60 के सफल प्रक्षेपण और SpaDeX मिशन की शानदार सफलता के लिए ISRO की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक है। निश्चित रूप से यह मिशन भारत के लिए अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वैश्विक अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि न केवल हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि आत्मनिर्भरता और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की क्षमता को भी एक नई दिशा देती है।

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 30 दिसंबर की रात 10 बजे श्रीहरिकोटा से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन ( SpaDeX ) लॉन्च किया। जिसके तहत दो स्पेसक्राफ्ट को PSLV-C60 रॉकेट से पृथ्वी से 470 किलोमीटर के ऊपर डिप्लॉय किया गया। इसे सात जनवरी को अंतरिक्ष में ट्रैवल कर रहे स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा। अगर यह मिशन सफल हुआ तो भारत इतिहास रचेगा और ऐसा कारनामा वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments