Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का...

सीएम धामी ने किया ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत मिली है, इसकी बैठकें देश में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जा रही है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संकल्प नये उत्तराखण्ड के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुभाष भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा, ऋषिकेश रविन्द्र राणा, कुलपति सुभारती विश्वविद्यालय प्रो. यशवर्द्धन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments