Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभराडीसैंण में सुबह की सैर के साथ सीएम धामी ने विकास कार्यों...

भराडीसैंण में सुबह की सैर के साथ सीएम धामी ने विकास कार्यों का अपडेट लिया

गैरसैंण: सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां इन दिनों केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे, उन्होंने पहाड़ी जिलों के विकास कार्यों की भी लगातार समीक्षा की है। सोमवार रात भराड़ीसैंण में बिताने के बाद आज मंगलवार सुबह सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले।

दिलचस्प बात ये थी कि उनके साथ सुबह की सैर पर चमोली जिले के जिलाधिकारी और एसपी भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से जिले के विकास कार्यों का अपडेट लिया। साथ ही उन्होंने मॉर्निंग वॉक के दौरान ही डीएम से इस बार संपन्न हुई बदरीनाथ धाम यात्रा और उसकी व्यवस्थाओं का अपडेट भी लिया। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। गौरतलब है कि 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। अब वैकुंठ धाम के कपाट अगले साल अप्रैल मई में जब भी जिस दिन का मुहूर्त निकलेगा तब खुलेंगे। हालांकि वहां पर चल रहे निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक यानी एसपी सर्वेश पंवार भी थे। मुख्यमंत्री धामी ने एसपी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में पूछा। गौरतलब है कि बुधवार यानी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव होना है। 23 नवंबर को केदारानाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव का रिजल्ट घोषित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपचुनाव के लिए जमकर प्रचार किया है। प्रचार के सिलसिले में कई दिन से सीएम धामी पर्वतीय जिलों में ही हैं।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई गतिविधियों के बारे में लिखा- दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली। अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments