Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज ईवीएम में लॉक होगी मुख्यमंत्री धामी की किस्मत

आज ईवीएम में लॉक होगी मुख्यमंत्री धामी की किस्मत

चंपावत। चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर मंगलवार को ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं। 96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों के संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर पहुंचने वाले लोग वोट दे सकेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
सीएम नहीं दे सकेंगे वोट
चंपावत। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में वोट नहीं दे सकेंगे। सीएम का नाम खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट चंपावत जीआईसी में मतदान करेंगे। निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी भी चंपावत में वोट नहीं कर सकेंगे। मतदाता के रूप में उनका नाम पिथौरागढ़ सीट पर दर्ज है।
प्रत्याशी
भाजपा: पुष्कर सिंह धामी।
कांग्रेस: निर्मला गहतोड़ी।
सपा समर्थित: मनोज कुमार भट्ट।
निर्दलीय: हिमांशु गड़कोटी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments