Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमाता मंगला और भोले जी महाराज से मिले कर्नल कोठियाल,उत्तराखंड नवनिर्माण के...

माता मंगला और भोले जी महाराज से मिले कर्नल कोठियाल,उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए लिया दोनों से आशिर्वाद

देहरादून: दिल्ली पहुंचे आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने माता मंगला और भोले जी महाराज से भेंट कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया । कर्नल कोठियाल ने दोनों से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनकी तारीफ करते हुए कहा कि, भोले जी महाराज और माता मंगला का समाज के लिए किया गया योगदान किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने ना सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि पूरे भारत में कई जरुरतमंद लोगों की मदद की है।

उत्तराखंड में भी माता मंगला और भोले जी महाराज द्वारा लाखों लोगों को हर तरीके से मद्द की गई है। शिक्षा, स्वास्थय,गरीबों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा समेत अनके प्रकार की मदद उनके द्वारा लोगों को प्रदान की जाती है, जिसके लिए पूरा उत्तराखंड उनका आभारी है।

उन्होंने आगे आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे में दोनों को अवगत कराते हुए कहा कि, उत्तराखंड के नवनिर्माण और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा के तहत पार्टी धरातल पर काम कर रही है । आध्यात्मिक राजधानी बनने से उत्तराखंड को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी। इससे जहां पूरे उत्तराखंड में रोजगार के कई साधन बनेंगे ,वहीं यहां लोगों और पर्यटकों के आने का सिलसिला भी बढेगा और चार तीर्थों के अलावा अन्य मठ मंदिरों को भी नई पहचान मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश में 25 सितंबर से चलाई जाने वाली रोजगार गारंटी यात्रा के बारे में भी विचार विमर्श करते हुए बताया कि, आप पार्टी प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए इस यात्रा को निकालने जा रही है कि, कैसे सरकार बनने के बाद वो और उनकी पार्टी प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, सरकारी नौकरियों के साथ ही उन्हें उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की जो घोषणाएं हैं उन्हें सरकार बनते ही जरुर पूरा किया जाएगा।

माता मंगला और भोले जी महाराज ने कर्नल कोठियाल को प्रदेश में आप पार्टी द्वारा चलाई जा रही जनसरोकार से जुडी पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया और कामना करते हुए कहा कि, जन सरोकारों से जुडे मुद्दों को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें जरुर कामयाबी मिलेगी।

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी ने भी माता मंगला और भोले जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की साथ ही आप प्रदेश प्रभारी राजीव चौधरी,जंगपुरा विधायक प्रवीन कुमार भी इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments