Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून में कॉमर्शियल सिलेंडर पहली बार दो हजार के पार

दून में कॉमर्शियल सिलेंडर पहली बार दो हजार के पार

मंगलवार को देहरादून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़ गए। पहली बार देहरादून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये हुए। आशंका जताई जा रही कि अगले कुछ दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से दून में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2050 रुपये कर दिए गए हैं। इससे पहले 19 किलो का सिलेंडर 1947 रुपये का था। पिछले महीने सिलेंडर के दाम 87 रुपये कम हुए थे। यह पहला मौका है जब दून में कॉमर्शियल सिलेंडर 2050 पहुंचा है। इससे पहले 2030 रुपये तक सिलेंडर के दाम पहुंचे थे। 2021 अक्तूबर माह से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े हैं।
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की जेब पर ज्यादा असर दिखाई देगा। हालांकि, अभी तक रेस्टोरेंट संचालकों ने खाद्य सामग्री के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments