Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमाहवार दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें: जिलाधिकारी बंसल

माहवार दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें: जिलाधिकारी बंसल

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला जल जीवन स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह वार दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें तथा जहां-2 योजना अन्तर्गत कार्यों में दिक्कत आ रही है ऐसे क्षेत्रों स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए स्थानीय लोगों के साथ खुली बैठक करते हुए योजनाओं की प्रासंगिकता एवं भविष्य की उपयोगिता के बारे में जानकरी देते हुए योजनाओं को पूर्ण करें। बैठक में बताया किया कि वित्तीय वर्ष में पी-2 कुल 428 योजना के सापेक्ष माह नवम्बर तक 380 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 48 पर कार्य गतिमान है। साथ बताया पी1 के शत् प्रतिशत् कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जल संस्थान मैन्टेनेंस डिविजन को निर्देशित किया गया कि दिसम्बर तक के लक्ष्य माह दिसम्बर तक पूर्ण कर दिलए जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार, समिति के सदस्य एवं पर्यावरणविद विनोद जुगलान, कार्यक्रम में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के आशीष कठैत परियोजना प्रबन्धक (तकनीकी), पी०के वर्मा परियोजना प्रबन्धक (अनुश्रवण), सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments