Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में कई रूटों पर रोडवेज का संचालन ठप, यात्री परेशान

अल्मोड़ा में कई रूटों पर रोडवेज का संचालन ठप, यात्री परेशान

अल्मोड़ा। जनपद के कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि यात्रियों को टैक्सियों में ऊंचा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप है और बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सोमवार को इन रूटों पर बसों में यात्रा करने की उम्मीद में लोग रोडवेज स्टेशन पहुंचे। लेकिन बसों का संचालन ठप रहने से उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। हालात यह रहे कि घंटों इंतजार के बाद भी बस न मिलने से उन्हें टैक्सियों में ऊंचा किराया देकर अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। एनटीडी के रमेश चौहान, खत्याड़ी के दिनेश पिलखवाल सहित अन्य यात्रियों ने कहा बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। सेवाएं नियमित न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चालकों से कमी से जूझ रहा है निगम
अल्मोड़ा। कई रूटों पर बसों का संचालन ठप होने की बढ़ी वजह चालकों की कमी है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अल्मोड़ा डिपो में चालकों का टोटा है। बसों के संचालन के लिए चालक नहीं हैं, जिससे बसों का नियमित संचालन कर पाना निगम के लिए चुनौती बना है। इसका सीधी मार यात्रियों को सहनी पड़ रही है।
निगम को उठाना पड़ रहा है नुकसान
अल्मोड़ा। बसों का संचालन ठप रहने से जहां आम जन को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं निगम को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पर्याप्त यात्री होने के बाद भी बसों का संचालन ठप है, जिससे निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके चालकों की कमी को दूर करने में निगम के पसीने छूट रहे हैं।
कोट
डिपो में चालकों की कमी बनी है। इस वजह से कुछ सेवाओं का संचालन स्थगित हो रहा है। चालकों के रिक्त पदों की जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। सभी रूटों पर बसों के संचालन के प्रयास हो रहे हैं। – राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज, अल्मोड़ा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments