Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की मांग पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की मांग पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण न होने से नाराज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक और उनके समर्थकों ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में कर्नाटक ने कहा कि विभाग की उदासीनता के कारण अल्मोड़ा शहर की आंतरिक सड़कें खस्ताहाल हैं। लोअर माल रोड, गैस गोदाम मार्ग, रानीधारा मार्ग, एनटीडी-बीरशिवा मार्ग, खत्याडी मेडिकल कालेज, गरगूंठ – स्यालीधार, चौसली-कोसी, बाडेछीना-शेराघाट, गैराड से कलौन (धौलछीना), बेतालेश्वर-स्यालीधार, समेत कई सड़कों की हालत अच्छी नहीं है। सुधारीकरण न होने से इन सड़कों की हालत और भी बदतर होती जा रही है। कई नए मार्गों का निर्माण कार्य अधर में लटका है। जिससे लोगों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संचालन पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया।
ये बैठे धरने पर
धरने पर दीपक पोखरिया, दीपांशु पांडे, गौरव कांडपाल, गोपाल तिवारी, उमेश रैक्वाल, रमेश जोशी, हंसा कर्नाटक, राकेश बिष्ट, रोहित शैली, शहाबुद्दीन, अशोक सिंह, सुधीर कुमार, अमर बोरा, भूपेंद्र भोजक, भास्कर बिष्ट, गौरव अवस्थी, हिमांशु कनवाल, सुमित बिष्ट, राजकुमार, देवेंद्र सांगा, ईशान खान, मनीष ग्वासीकोटी, फैजान खान, जिशान खान, भावना कांडपाल, कंचन शैली, शोभा जोशी, ज्योति गोस्वामी, वंदना जोशी आदि बैठे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments