Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा महामंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा

भाजपा महामंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा

रुद्रपुर। भाजपा मंडल महामंत्री पर हमले के आरोप में कांग्रेस पार्षद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्षद ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी है।भाजपा उत्तरी नगर मंडल के महामंत्री व जगतपुरा निवासी राधेश शर्मा ने मंदिर के सामने से खंभा हटवाने के विवाद में कांग्रेस नेता पर हमले का आरोप लगाया है। ट्रांजिट कैंप थाने मेें दी तहरीर में शर्मा ने कहा है कि 10 सितंबर की मुखर्जी नगर वार्ड संख्या चार में बिजली के खंभे को देखने लोगों की सूचना पर पहुंचे थे। वहां एक कर्मचारी शिव मंदिर के द्वार पर विद्युत पोल लगा रहा था। शिकायत पर एसडीओ ने विद्युत पोल को मंदिर से हटवा दिया। इसी दौरान वहां पर पार्षद सुशील मंडल पहुंच गए।
आरोप है कि मंडल ने गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं भाजपा नेता ने इस संबंध में मंगलवार की दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता भी की। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण में कमीशन नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्षद ने हमला करवाया। कहा कि वह हमले से डरने वाले नहीं है चाहे तो कांग्रेस पार्टी उनकी हत्या ही करवा दे।क्षेत्र में खंभा पास हुआ था लोगों के कहने पर उसे सही जगह पर लगाने को कहा था। भाजपा नेता ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं के सामने ही गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर भाजपा नेता ने धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान बचाव में उनका हाथ भाजपा नेता से लग गया। भाजपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर भी दी है। – सुशील मंडल, कांग्रेस पार्षद, रुद्रपुर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments