Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने जलाया कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने जलाया कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेसियों में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई परिसर में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार कांग्रेस और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने एक समाचार पत्र के माध्यम से जो बयान दिया है वह निंदनीय है। पार्टी कड़े शब्दों में इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के समस्याओं को दूर करने में असफल साबित हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार के मंत्री कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव जनता के हित में कार्य करती आई है और आगे भी जनता की सेवा करती रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र परिहार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, गोकुल परिहार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments