Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपरिवहन विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों के तबादले,16 वरिष्ठ सहायक सुगम से दुर्गम...

परिवहन विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों के तबादले,16 वरिष्ठ सहायक सुगम से दुर्गम लाए गए

तबादला एक्ट की धारा-27 के तहत आरटीओ, एआरटीओ के तबादले करने के बाद परिवहन विभाग ने शुक्रवार को 28 मिनिस्टीरियल कर्मियों के भी तबादले कर दिए। दो कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए गए तो 26 वरिष्ठ सहायकों के तबादले हुए हैं। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मिनिस्टीरियल कर्मियों के तबादला आदेश जारी किया है। कनिष्ठ सहायक वर्ग में सुगम में दो और दुर्गम में चार कार्मिक तबादले के पात्र थे। दुर्गम से सुगम के पात्र चार में से तीन कर्मचारियों ने दुर्गम में ही तैनाती मांगी थी। इस तरह विभाग ने ममता पंत का तबादला सुगम यानी हल्द्वानी से दुर्गम अल्मोड़ा कार्यालय किया है जबकि बागेश्वर में तैनात भुवन चंद्र मिश्रा का तबादला हल्द्वानी में किया गया है।
वरिष्ठ सहायक संवर्ग में सुगम से 16 कर्मचारियों को दुर्गम भेजा गया है और दुर्गम से 10 कर्मचारियों को सुगम भेजा गया है। सुगम से दुर्गम जाने वालों में राकेश गंगोला को हल्द्वानी से रानीखेत, राजकुमार साहीन को ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, अतुल नौटियाल का विकासनगर से पौड़ी, कपिल सिंह रावत को देहरादून से पौड़ी, असलम अली को विकासनगर से कर्णप्रयाग, सूरज पाल को भगवानपुर से पौड़ी, सपना रानी को हरिद्वार से पौड़ी, हरीश चंद्र को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चारूचंद्र को हल्द्वानी से बागेश्वर, नरेंद्र सिंह महिपाल को दोराहा चेकपोस्ट से अल्मोड़ा, प्रकाश नाथ को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, जनवीर सिंह रावत को ऋषिकेश से उत्तरकाशी, चंदन प्रकाश को मझौला चेकपोस्ट से रानीखेत, मोहम्मद अकरम को कोटद्वार से पौड़ी, चंदन सिंह मेहरा को हल्द्वानी से बागेश्वर और सुरेंद्र दत्त खंडूड़ी को देहरादून से टिहरी ट्रांसफर किया गया है।
इसी प्रकार, वरिष्ठ सहायक संवर्ग में दुर्गम से सुगम में यशोदा बिष्ट को पौड़ी से देहरादून, रश्मि नेगी को रुद्रप्रयाग से देहरादून, अनिल भारती को टिहरी से रुड़की, विनोद कुमार को उत्तरकाशी से विकासनगर, धनवीर धनौसी को पौड़ी से विकासनगर, आशीष भंडारी को रुद्रप्रयाग से देहरादून, सरिता देवी को पौड़ी से देहरादून, भुवनेश गुसाईं को उत्तरकाशी से देहरादून, विक्रम भंडारी को पौड़ी से हरिद्वार और राकेश नेगी को कर्णप्रयाग से कोटद्वार ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने इससे पूर्व आरटीओ-एआरटीओ की प्रोन्नति व तबादले किए थे, जिनमें पात्रता सूची और विचलन के नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments