Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर के दो हजार घरों में ठप हुई रसोई गैस सप्लाई

काशीपुर के दो हजार घरों में ठप हुई रसोई गैस सप्लाई

काशीपुर। एक कंपनी ने नगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रसोई गैस पाइप लाइन बिछाई है। कुछ तकनीकि कारणों के चलते लोगों के घरों तक घंटों गैस आपूर्ति नहीं होने से गैस चूल्हे बंद पड़े रहे। नगर के पुराना आवास-विकास, सुभाषनगर व गिरीताल क्षेत्र में एक कंपनी की ओर से लोगों के घरों तक रसोई गैस पाइप लाइन बिछाई गई है। इसका प्रयोग इस क्षेत्र के लगभग दो हजार उपभोक्ता कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक लोगों के घरों में रसोई गैस आपूर्ति आना बंद हो गई। कुछ समय इंतजार के बाद लोगों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों और टोल फ्री नंबरों पर जानकारी लेना शुरू कर दी है लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। उधर सूत्रों ने बताया कि रुद्रपुर मार्ग पर कहीं गैस पाइप लाइन में तकनीकी फाल्ट आ गया है। ऐसे में रसोई गैस पाइप लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। देर शाम लगभग सात बजे तक कुछ घरों में ही गैस सप्लाई पहुंच सकी।
उधर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से गैस सप्लाई बाधित होने की जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। कंपनी के एक कर्मचारी से संपर्क साधने पर उसने बताया कि रुद्रपुर मार्ग पर कहीं गैस पाइप लाइन में फाल्ट हो गया था जिससे समस्या आ रही है। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं और लाइन दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी घरों तक कब गैस सप्लाई सुचारु हो सकी है, इसकी उसे जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments