Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना चौथी लहर की आहट! एक सप्ताह में मिले 27 पॉजिटिव और...

कोरोना चौथी लहर की आहट! एक सप्ताह में मिले 27 पॉजिटिव और 9623 हुई कोविड जांच

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के कुल 27 नए मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान राज्य की सभी लैब में 9623 सैंपलों की जांच कराई गई है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इससे संक्रमण को लेकर चिंता शुरू हो गई है। हालांकि राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन देश में संक्रमण बढ़ने के बाद राज्य में भी मामले बढ़ने की आशंका है। राज्य में अगले कुछ महीनों में चारधाम यात्रा भी शुरू होनी है ऐसे में संक्रमण में इजाफे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अभी कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में कुल 27 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या भी पूरे राज्य में महज 35 है। राज्य में इन सात दिनों के दौरान कोरोना मरीजों के संक्रमण का औसत देखा जाए तो यह तीन मरीज से कुछ अधिक रोजाना का बैठता है। जबकि एक दिन में कुल 1375 जांचों का औसत है। राज्य में 10 जिले तो ऐसे हैं जहां एक सप्ताह के दौरान एक भी नया मरीज नहीं मिला है। हालांकि जांच भी बहुत सीमित हो रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ पंकज पांडेय ने कहा कि कोरोना जैसे लक्षण बहत कम लोगों में हैं। इसलिए जांच कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को निर्देश हैं कि यदि किसी में जरा भी लक्षण दिखें तो जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि केस बढ़े तो जांच भी बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments