Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedहोली से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में हो सुधार

होली से पहले ट्रैफिक व्यवस्था में हो सुधार

देहरादून। नगर की हलवाई समिति और राजपुर रोड व्यापार ने नगर की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और अवैध धन वसूली रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने इसके लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
संरक्षक लालचंद शर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि होली का त्योहार आने वाला है। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था ठीक नहीं है। होली पर कुछ लोग अवैध रूप से वसूली करते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में आनंद स्वरूप गुप्ता, अनुपम गुलाटी, अजय कुमार, सूर्यप्रताप राणा, प्रमोद गुप्ता, उदित पांडे, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments