Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकॉलेज में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने

कॉलेज में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने

ऋषिकेश। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। छात्रसंघ समारोह की अनुमति न मिलने पर आक्रोशित छात्र संघ पदाधिकारियों ने 18 सितंबर से तालाबंदी की चेतावनी दी थी।
वहीं एबीवीपी इस तालाबंदी का विरोध कर रहा था। आज सुबह जब छात्रसंघ पदाधिकारी परिसर में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे तो एबीवीपी ने इसका विरोध किया। जिससे दोनों आमने-सामने हो गए।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारी को समारोह करने की अनुमति यह कहकर नहीं दी कि छात्रसंघ का कार्यकाल 30 जून को पूर्ण हो चुका है।परिसर प्रशासन का कहना था कि वर्तमान में परिसर में आगामी छात्रसंघ चुनाव का माहौल बना हुआ है जिससे उक्त कार्यक्रम के आयोजन से शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments