Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार के बोनट में घुसा अजगर,बमुश्किल किया रेस्क्यू

कार के बोनट में घुसा अजगर,बमुश्किल किया रेस्क्यू

हरिद्वार। धर्मनगरी में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक खड़ी स्विफ्ट कार के बोनट में अजगर घुस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी देते हुए हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कार के बोनट में अजगर देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम के सदस्य संतन सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और कार के बोनट से अजगर को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। जिसके बाद अजगर को जंगल में सकुशल छोड़ दिया गया। बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा था। अगस्त माह में हरिद्वार के ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले में एक विशालकाय अजगर एक घर में घुस गया था। घर में अजगर देख परिजनों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। वहीं अजगर करीब 8 फीट लंबा था। बता दें कि बरसात के सीजन में सांप आबादी के आसपास पहुंच जाते हैं। सांपों के बिलों में पानी घुसने और प्राकृतिक बदलाव के कारण वो बाहर निकले हैं और रिहायशी इलाकों व लोगों के घरों में घुस जाते हैं। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments