Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज बसों में दिल्ली के यात्रियों की भीड़

रोडवेज बसों में दिल्ली के यात्रियों की भीड़

हल्द्वानी। रोडवेज बसों में रविवार को दिल्ली सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। हल्द्वानी स्टेशन से दोपहर तक रवाना हुई 20 से ज्यादा दिल्ली रूट की बसें खचाखच भरकर रवाना हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों से छुट्टियां होने की वजह से रविवार को भीड़ होने का अनुमान पहले से ही लगाया गया था। ऐसे में स्टेशन में तीन अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि दोपहर तक अतिरिक्त बस भेजने जैसे स्थिति नहीं आई। इधर, रविवार को सुबह के समय नैनीताल जाने वालों की काफी भीड रही। सुबह के समय नैनीताल को गई बसें पैक होकर रवाना हुईं। हालांकि दोपहर के समय यहां के लिये भीड़ जैसे स्थितियां नहीं थी। लेकिन नैनीताल से लौटने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments