Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिख गया चांद, ईद आज

दिख गया चांद, ईद आज

हल्द्वानी। ईद उल फितर का चांद शुक्रवार शाम नजर आया तो हर तरफ खुशियां छा गईं। नौजवानों ने आतिशबाजी कर ईद का इस्तकबाल किया। इसी के साथ शुरू हो गया मुबारकबाद का सिलसिला। शनिवार की सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद का चांद दिखाई देते ही लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। देखते ही देखते बाजार गुलजार हो गए। खासतौर पर आजाद मार्केट, लाइन नंबर एक, 17, ताज चौराहा, ईदगाह रोड, नया बाजार, मीरा मार्ग, रेलवे बाजार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रात 8 बजे से एक बजे तक बाजार से गुजरना मुश्किल रहा। गर्मी के लिहाज से महिलाओं ने कॉटन के सूट पसंद किए तो युवाओं की पहली पसंद रहा लिलेन का कुर्ता पायजामा। महिला प्रसाधन की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ जमी रही। खरीदारी का सिलसिला रात तीन बजे तक चलता रहा। इस बीच घर-घर पकवान बनाए जाते रहे।
अलविदा माहे रमजान : अमन और शांति की दुआ के साथ पढ़ी अलविदा जुमे की नमाज
हल्द्वानी। नगर की सभी मस्जिदों में अमन और शांति की दुआ के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ दिखी। इमाम हजरात ने जब खुतबा पढ़ा अलविदा…अलविदा…माहे रमजान अलविदा, तो रोजेदारों की आंखें नम हो गईं।
इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती मो. आजम कादरी ने कहा कि अलविदा जुमा रमजान-ए-मुबारक के खत्म होने का संदेश देता है। ईद परवरदिगार का रोजेदारों के लिए तोहफा है। इस दिन को खुशी का मौका मानकर सौहार्द का पैगाम देते हुए त्योहार मनाएं। मस्जिद बंजारान में मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर गरीबों की मदद करें।
ईद की नमाज का वक्त
हल्द्वानी ईदगाह— सुबह 8:30 बजे
हल्द्वानी जामा मस्जिद —- सुबह 8:45 बजे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments