Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदारोगा के बेटे ने खरीदा हेलीकाप्टर, गांव के निकट ही बनाया हेलीपैड;...

दारोगा के बेटे ने खरीदा हेलीकाप्टर, गांव के निकट ही बनाया हेलीपैड; देखने के लिए लग रही लोगों की भीड़

उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला समृद्धि की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बाइक और महंगी कारों की खरीदारी के बाद अब लोग यहां हेलीकाप्टर तक की खरीदारी कर रहे हैं। लखनऊ में तैनात एक दारोगा के बेटे चंदन सिंह ने हेलीकाप्टर खरीदकर अपने सपने को साकार किया है। वह एयरोनॉटिकल इंजीनियर होने के साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। उन्होंने अपने गांव के पास ही हेलीपैड भी बनवाया है। हेलीकाप्टर को न सिर्फ लोग देखने पहुंच रहे हैं, बल्कि बधाइयां भी दे रहे हैं। मूल रूप से बस्ती जिले के हरैया के निवासी चंदन सिंह वर्तमान समय में चिनहट में रहते हैं और जिले में भी रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके पिता शत्रोहन सिंह लखनऊ में पुलिस विभाग में दारोगा हैं। वहां उनकी न्यायालय में ड्यूटी लगी है। चंदन का कहना है कि उनका सपना था कि उनके पास भी कभी अपना हेलीकाप्टर हो। दो दिन पहले उन्होंने समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर इसकी खरीदारी की है। हेलीकाप्टर को असेनी के पास अपने रियल एस्टेट की जमीन पर बनाए गए हेलीपैड पर उतारा। फोटो इंटरनेट मीडिया पर शेयर होने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। वह इसे मीडिया की सुर्खियां बनने से रोकना चाहते हैं। चंदन का कहना है कि हेलीकाप्टर को वह बिजनेस के सिलसिले से लाए हैं। उन्होंने समस्त प्रक्रिया पूरी की है। दूसरी ओर अभी इसे लीज पर लेने की बात कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments