Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डएफआरआई के संविदा कर्मी की बेटी ने लगाई फांसी

एफआरआई के संविदा कर्मी की बेटी ने लगाई फांसी

एफआरआई के संविदा कर्मचारी की बेटी का शव बृहस्पतिवार को फंदे पर लटका मिला। पुलिस प्राथमिक पड़ताल के बाद इसे आत्महत्या मान रही है। बताया जा रहा कि युवती को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांटा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि लैंस रोड एफआरआई में मुकेश का परिवार रहता है। मुकेश बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर चले गए थे, जबकि पत्नी अपनी सिलाई की दुकानचली गई। घर में बेटी तानिया अरिया (20) और उसका भाई था। दिन में भाई ने देखा तो तानिया कमरे में फांसी पर लटकी थी।
उसने पिता को बुलाया और शव को फंदे से उतारा। दून अस्पताल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने तानिया को डांट दिया था, इसके बाद वह गुमसुम रहने लगी थी। बृहस्पतिवार को जब सब चले गए तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments