Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

किच्छा। बहन के घर मिलने आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और मुंबई में नौकरी करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने हरियाणा फार्म के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव से कुछ दूर पड़े बैग से मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त पिन्टू कुमार (27) पुत्र शिवानंद सिंह निवासी ग्राम गौरा गुसवां थाना मांझी जिला सारण (बिहार) के रूप में की। कागजात के आधार पर पुलिस ने ग्राम रामेश्वरपुर निवासी मृतक के बहनोई राम नारायण के परिवार को मामले की सूचना दी। मृतक की बहन सुमित्रा ने बिलखते बताया कि उसका भाई पिन्टू लगभग 10 दिन पहले यहां आया था। बृहस्पतिवार सुबह पिन्टू रामेश्वरपुर से मुंबई जाने के लिए निकला था। वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा, यह नहीं पता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments