Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधसड़क हादसें में घायल की उपचार के दौरान मौत

सड़क हादसें में घायल की उपचार के दौरान मौत


देहरादून : सड़क हादसे में घायल सुरक्षा कर्मी की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेमनगर थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि बीते गुरुवार शाम को मनोज ढौंढियाल निवासी पौड़ी गड़वाल उम्र 48 वर्ष पौंधा में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र शशांक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में मनोज ढौंढियाल को गहरी चोट आई, उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार को भी काफी चोटें आई हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments