Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबदरी-केदार यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्री की मौत

बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्री की मौत

ऋषिकेश: बदरी-केदार यात्रा से लौट रहे एक यात्री की ऋषिकेश में हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यात्री अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से आया था। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार नारणपुरा, अहमदाबाद गुजरात निवासी सुनील कुटमल (63 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण भाई कुटमाल अपने परिवार के साथ छह मई को अहमदाबाद से बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। सभी यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे और तपोवन स्थित कार्बन हॉस्टल एंड होटल डेक्कन वैली में ठहरे थे।

शनिवार तड़के अचानक सुनील कुटमल की तबीयत खराब हुई, जिन्हें 108 आपात सेवा की मदद से ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय लाया गय। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पुत्री पूजा ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हुई। जबकि लौटने पर रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments