Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसे में आईजीएल के मशीन ऑपरेटर की मौत

सड़क हादसे में आईजीएल के मशीन ऑपरेटर की मौत

काशीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी शैलेंद्र मिश्रा के अनुज की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाजपुर रोड स्थित आईजीएल फैक्टरी के बॉटलिंग प्लांट में मशीन ऑपरेटर थे। मोहल्ला कटोराताल निवासी प्रशांत मिश्रा (54) पुत्र स्व. जगदीश मिश्रा शुक्रवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी करके अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बाजपुर रोड पर फायर स्टेशन के सामने सड़क पार कर रही महिला को बचाने का प्रयास करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सिर और पसली में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। घायल प्रशांत को पास के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रशांत की पत्नी दिव्या मिश्रा और दो पुत्र प्रत्यक्ष और दक्ष भी शोकाकुल हैं। प्रशांत चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके दो भाई शैलेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा अधिवक्ता हैं। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, ताजबर अब्बास, अनिल शर्मा, भास्कर त्यागी, सनत पैगिया, रहमत अली खां, सचिन नाडिग, कैलाश प्रजापति, अरुण तिवारी आदि ने शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments