Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखण्डजन्म प्रमाण बनाने वाले कार्यालय में मौत का इंतजाम

जन्म प्रमाण बनाने वाले कार्यालय में मौत का इंतजाम

मुख्य बाजार स्थित पंचायत भवन बदहाल स्थिति में है। इस भवन में वर्तमान में जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय संचालित हो रहा है। करीब 70 के दशक में बना भवन जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर आए दिन गिर जाता है, जिससे यहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ प्रमाण पत्र बनाने के लिए आने वाले लोगों के सिर पर भी हमेशा खतरा मंडराता रहता है। पूर्व तक इस भवन को मिनी सचिवालय के रूप में जाना जाता था। यहां से ग्राम सभा नवाबगढ़ और रसूलपुर ग्राम पंचायतों का भी संचालन होता था।
लोगों की सुविधा को देखते हुए विकासखंड से संबंधित अधिकारी भी बैठा करते थे, लेकिन भवन की जर्जर स्थित के कारण वर्तमान में यहां से सिर्फ जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कार्यालय के माध्यम से ही ग्राम पंचायत के लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। इसके साथ ही यहां से लोग परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करते हैं। भवन ब्लॉक का नहीं है। पूर्व में लोगों की सुविधा को देखते हुए विकासखंड के कर्मचारी यहां बैठा करते थे। सभी कर्मचारियों को न्याय पंचायतों में बैठने को कहा गया है। – अतिया परवेज, बीडीओ

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments