Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्लाट दिलाने की डील कर हड़पे 7.51 लाख

प्लाट दिलाने की डील कर हड़पे 7.51 लाख

सोडा सरोली, थानो रोड पर प्लाट दिलाने की डील कर दिल्ली की महिला से 7.51 लाख रुपये हड़प लिए गए। महिला ने रकम लेकर जमीन नहीं दिलाने का आरोप लगाते हुए दून के प्रॉपटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि पूजा कुकरेती निवासी सोम बाजार रोड, गली संख्या चार, मधुविहार, उत्तमनगर, दिल्ली ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर लक्ष्मी निवास डबराल निवासी ओल्ड नेहरूकॉलोनी, धर्मपुर ने उन्हें सोडा सरोली में 200 गज का प्लाट दिखाया। प्लॉट की डील 12,200 प्रति गज के हिसाब से तय हुई। डील होने पर पीड़िता की तरफ से पिछले साल 7.51 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने न तो उन्हें जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही उनकी रकम वापस दी। आरोप है कि उसने अपनी पहुंच की धौंस अलग से दिखाई। पीड़ित की एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments