Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधदिल्ली कार विस्फोट में रामपुर कनेक्शन उजागर, दढ़ियाल के दो मौलवी एनआईए...

दिल्ली कार विस्फोट में रामपुर कनेक्शन उजागर, दढ़ियाल के दो मौलवी एनआईए की गिरफ्त में

दिल्ली कार विस्फोट में रामपुर का लिंक, दढ़ियाल के दो मौलवी हिरासत में

दिल्ली में हुए कार विस्फोट मामले की जांच में यूपी के रामपुर का कनेक्शन सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार रात हल्द्वानी और नैनीताल की मस्जिदों से जिन दो मौलवियों को हिरासत में लिया है, वे दोनों मूल रूप से रामपुर जिले के दढ़ियाल गांव के रहने वाले हैं। इस कड़ी की पुष्टि के बाद एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तीन दिनों से रामपुर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हैं।

डॉ. उमर नबी की कॉल डिटेल्स से खुला सुराग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विस्फोट में शामिल संदिग्ध फिदायीन आतंकी डॉ. उमर नबी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स की जांच में रामपुर का एक अहम लिंक मिला। इसके बाद एनआईए की टीम ने टांडा, शाहबाद और दढ़ियाल क्षेत्रों में कई संभावित ठिकानों पर निगरानी शुरू कर दी। हालांकि एसपी विद्यासागर मिश्र ने जांच संबंधी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

मस्जिदों से उठाए गए दो मौलवी

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित बिलाल मस्जिद से मौलवी मोहम्मद आसिम कासमी को हिरासत में लिया गया।

  • नैनीताल मस्जिद के मौलाना नईम से पूछताछ जारी है।

दोनों की जड़ें रामपुर के दढ़ियाल क्षेत्र से जुड़ी हैं। अभी तक रामपुर से किसी प्रकार की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

कौन हैं मौलवी मोहम्मद आसिम?

  • चार भाइयों में दूसरे नंबर पर

  • पिता और तीनों भाई भी मदरसों में शिक्षक

  • 15 साल पहले हल्द्वानी में बस गए

  • जनवरी 2025 में अपने घर दढ़ियाल आए थे

  • शादी को 10 वर्ष, पांच बच्चे (दो बेटे, तीन बेटियां)

परिजनों का कहना है कि एनआईए की टीम अब तक उनके घर नहीं आई।


टांडा तहसील का विवादों से पुराना नाता

टांडा तहसील का नाम पहले भी आतंक और संवेदनशील मामलों में सामने आता रहा है।

मई 2025 – जासूसी केस

आजादनगर निवासी शहजाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसके घर से कई दस्तावेज जब्त किए थे। तीन बार जमानत की अर्जी देने के बाद भी राहत नहीं मिली।

2021 – धर्मांतरण का चर्चित मामला

गुजरात पुलिस ने टांडा के राहूपुरा मोहल्ले से एक युवक को जबरन और लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में हिरासत में लिया था। बाद में यूपी एटीएस ने भी 2025 में उससे कई दिनों तक पूछताछ की थी।


गिरफ्तारी के बाद फिर टांडा पर निगाहें

मौलवी मोहम्मद आसिम कासमी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नजर एक बार फिर टांडा और दढ़ियाल क्षेत्र पर टिक गई है। एनआईए की टीमें जिले में सक्रिय हैं और कई ठिकानों की निगरानी जारी है। जांच के अगले चरण में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments