Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम ने जिला अस्पताल कोरोनेशन का औचक निरीक्षण

डीएम ने जिला अस्पताल कोरोनेशन का औचक निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को चाक चैबंद करने के निर्देश दिए गये है।
बता दें कि सविन बंसल ने विगत दिवस देहरादून के जिलाधिकारी का पदभाग ग्रहण किया है। उन्होने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल कोरोनेशन पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और अस्पताल में मरीज को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजो को दिए जाने वाले भोजन और पानी को लेकर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की और उन्हें सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। अस्पताल में कई जगह गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने वह मौजूद अधिकारी को आगे से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल में काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं यहां पर उन्हें हर संभव बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लेकिन इस बीच कहीं पर किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो और मरीजों को सभी सुविधाएं मिले इसका ख्याल रखा जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments