Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशहर में दिखने लगा डीएम की सक्रियता का असर

शहर में दिखने लगा डीएम की सक्रियता का असर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रियता का असर दिखायी देने लगा दून चिकित्सालय में दो नये दवाई वितरण काउंटर तैयार किये जा रहे हैं।
शनिवार को यहां जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में दवाई काउंटर बढ़ाने हेतु कार्य शुरू, तीन दिन के भीतर 2 नए दवाई वितरण कांउटर तैयार हो जाएंगे। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान दवाई काउंटरों पर भीड़ देख, जन सामान्य की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी ने दिए थे दवाई काउंटर बढ़ाते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश। दवाई कांउटर की संख्या 03 से बढकर हुई 05, लाईनों से मिलेगा निजात कांउटर के समीप बैठने की व्यवस्था रहेगी। बदलने लगी है प्रशासनिक कार्य प्रणाली, हरकत में आए विभाग अनियमितता पाए जाने पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय में गंदगी देख जताई थी कड़ी नाराजगी संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित ठेकेदार पर 50 हजार रूपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments