देहरादून। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग ने चंद्रमणि खालसा क्षेत्र में डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए बुधवार शााम संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान वहां लोगों के साथ बैठक कर उन्हें इससे बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही जागरुकता के लिए पंफ्लेट भी बांटे गए। अभियान टीम में सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ,पवन थापा, अमित काला ,सौरभ भंडारी ,आशीष किमोठी आदि शामिल थे।