Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

देहरादून। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने पीएचक्यू में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। डीजीपी ने इस मौके पर कहा कि सरदार पटेल की देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखण्डता सम्भव हुई है। पुलिस और हमारे केंद्रीय सशस्त्र बलों का देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार से वर्ष 2018-20 के उत्कृष्ट जांच के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित अधिकारियों कर्मचारियों को पदक दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments