Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डहिन्दुत्व फिल्म में दिखेंगे दून-ऋषिकेश के नजारे

हिन्दुत्व फिल्म में दिखेंगे दून-ऋषिकेश के नजारे

हिंदी फिल्म ‘हिन्दुत्व सात अक्तूबर को रलीज होगी। इस फिल्म ऋषिकेश और देहरादून के नजारे भी दिखेंगे। बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में फिल्म के निर्देशक एवं लेखक करन राजदान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश और रुड़की के स्थानों पर हुई है। हिन्दुत्व फिल्म एक ओर देश दुनिया में हिन्दुत्व के मूल्यों का प्रचार करेगी। साथ ही उत्तराखंड में दर्शाये गए दृश्यों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। फिल्म में सोनारिका भदौरिया के अलावा आशीष शर्मा, दीपिका चिखलिया, गोविन्द नामदेव और अनूप जलोटा ने भी किरदार निभाया है। इस मौके पर फिल्म के सह निर्माता सचिन चौधरी, सुमित अदलखा, नितिन पुंडीर, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments