Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून नगर पालिका के 14 वें अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन

देहरादून नगर पालिका के 14 वें अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन

देहरादून। देहरादून नगर पालिका में 15 फरवरी 1989 से 7 फरवरी 1994 तक अध्यक्ष रहे दीनानाथ सलूजा का निधन हो गया। वह करीब 80 साल के थे। वह कई संगठनों के संरक्षक, अध्यक्ष रहे व नेशनल न्यूज एजेंसी, दून क्लासीफाइड के स्वामी थे। पलटन बाजार में उनकी शॉप कई पुराने लोगों के बैठने का ठिया होती थी। दून के सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा। वह कुल 4 साल, 357 दिन दून के नगर पालिका अध्यक्ष रहे। वह दून के आखिरी ऐसे अध्यक्ष रहे जिनका चुनाव सभासदों के वोट से होता था। करीब दो-ढाई साल से गंभीर रुप से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर दूनवासियों में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे लक्खीबाग में होगा। उनका निवास राजपुर रोड में डीएम आवास के पास में था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments