Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeहिमाचल प्रदेशबागबानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक में वार्षिक...

बागबानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक में वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा

रिकांगपिओ: किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में बागबानी विभाग के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में एकीकृत बागबानी विकास मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई। जिला किन्नौर में आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग दो करोड़़ रुपए की वार्षिक कार्य योजना को अनुमोदित किया गया।

इस दौरान जिला किन्नौर में सेब की उच्च घनत्व बागबानी को बढ़ावा देने तथा परंपरागत सिंचाई की जगह ड्रिप इर्रिगेशन लगाने के लिए बागबानो को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक कार्य योजना में बजट प्रस्तावित किया गया। इसके आलावा बागबानी में विविधता लाने के दृष्टिगत सेब के आलावा अन्य फलों की खेती के लिए भी बजट प्रस्तावित किया गया।

बैठक में उपनिदेशक उद्यान डा. बी एस नेगी, कृषि विज्ञान केंद्र के फल वैज्ञानिक डा. अरुण नेगी, एसएमएस डा. बलबीर चौहान, एचडीओ अजीत नेगी, जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल, गैर-सरकारी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments