Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीसी मार्ग निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

सीसी मार्ग निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

केलाखेडा। गांव टांडा डालचंद में सड़क निर्माण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणोें ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मंगलवार को तेजस्विनी सेवा समिति अध्यक्ष विमल शर्मा की अगुवाई ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सीसी मार्ग निर्माण करने का मामला जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार प्रमुखता से रखा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कच्चे मार्ग पर कीचड़ होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर कीचड़ और गंदगी से संक्रमण रोग फैलने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments